विभाग के उच्चाधिकारियो के दिशा निर्देश पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी अयोध्या राज किशोर राय अपने अधीनस्थ सभी फायर कर्मियो के रोजाना अलग अलग जगह पर सभी लोगों को आग से बचने के सुरक्षात्मक उपाय बता रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी राज किशोर राय ने अपने अधीनस्थ सभी फायर कर्मचारियों के साथ जिले के अयोध्या – लखनऊ हाइवे पर मुमताज नगर स्थित हाइफ्लो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को आग से बचने की सुरक्षात्मक उपाय बताया।
वही इस अवसर पर उन्होंने आग पर कैसे काबू पाया जायेगा उसे अग्नि शमन के यंत्रों से कैसे बुझाया जायेगा उसकी सजीवता से विधिवत जानकारी दी गई। इस मौके पर आई आई ए के अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल,रोहित जायसवाल, सुमित जायसवाल, मनीष शर्मा, तथा फायर कर्मी चालक आर पी पाण्डेय, फायर मैन हृदय नाथ विश्वकर्मा व अवधेश पाण्डेय मौजूद रहे।
Leave a Reply