अखिलेश यादव का बयान : भाजपा की राजनीति हमेशा नफरत से शुरू होती है

[object Promise]
चुनाव देश के बदलाव का है। देश मजबूत तभी बनेगा जब देश को मिलेगा नया प्रधानमंत्री। गठबंधन देश में नई सरकार नया प्रधानमंत्री देगा। भाजपा सरकार अपने 2014 के वादों को भूल गई। अच्छे दिन भूल गए। 2 करोड़ नौकरी देने वाली बात भूल गए। किसानों की दोगुनी आय करना भूल गए। जनता 5 साल की दिल्ली सरकार व 2 साल की प्रदेश सरकार का करेगी आकलन।
भविष्य में मिला मौका तो अयोध्या को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाएंगे। गंगा मैया से खाई थी कसम। नदियों को करवाएंगे साफ। सरयू भी नहीं हुई साफ। भाजपा ने छल धोखे और साजिश से बनाई सरकार।जनता को चाय का स्वाद नहीं लगा अच्छा। जनता को चौकीदार भी नया चाहिए।
केंद्र में सरकार बनाने पर बोले अखिलेश यादव। कहा पूर्व में भी ऐसा हुआ है जब देश में सभी दलों ने मिलकर बनाया था नया प्रधानमंत्री। भाजपा को प्रदेश मैं नहीं मिलती 70 सीट तो दिल्ली में नहीं बनती भाजपा की सरकार। जब मोदी अंबेडकरनगर में आए तो उन्हें डॉ लोहिया याद आए लेकिन डॉक्टर लोहिया का सिद्धांत नहीं याद आया।भाजपा की राजनीति हमेशा नफरत से शुरू होती है।
[object Promise]धर्म और जाति में दूरियां फैलाते हैं भाजपा वाले। प्रधानमंत्री और भाजपा वाले जानबूझ कर कर रहे आतंकवाद पर बात। नहीं रुक रहा आतंकवाद। आंकड़ों को छुपा रही केंद्र सरकार। देश की जनता के सामने पेश करें आंकड़े।अभी तक कितने जवान हुए शहीद। प्रतिदिन शहीद हो रहा एक जवान। उस दिन घटना हुई जिस दिन प्रधानमंत्री नक्सलवाद पर बोल रहे थे ।कांग्रेस का स्टेटमेंट लगा अच्छा।
जानबूझकर हमने खड़ा किया कमजोर प्रत्याशी।हम कांग्रेस को देते हैं धन्यवाद। फैजाबाद में भी कांग्रेस ने खड़ा किया कमजोर प्रत्याशी। वही है अजर मसूद जिसे भाजपा वाले छोड़कर आए थे। अंतरराष्ट्रीय दबाव डिप्लोमैटिक अधिकारियों के कारण दुनिया में घोषित हुआ आतंकवादी। भारत को मजबूत होना है तो चीन का भी करना होगा मुकाबला। पाकिस्तान का डर दिखाकर ना करें चीन को नजरअंदाज-अखिलेश यादव। अखिलेश यादव आज शहर के गुलाब बाड़ी मैदान में गठबंधन प्रत्याशी आनंद सेन यादव के समर्थन में कर रहे थे जनसभा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *