अखिलेश के इस बयान से आया सियासी भूचाल

[object Promise]

कानपुर । सपा ने कन्नौज सीट से पूर्व मुख्यमंत्री और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को टिकट दिया है। सपा के लिए यह सीट बेहद खास है। इसलिए अखिलेश खुद इस सीट पर चुनावी माहौल की जांच परख करने के लिए मंगलवार को पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी से लेकर राहुल गांधी तक सभी के खिलाफ आग उगली।

कन्नौज में चुनावी तैयारियां परखने आए अखिलेश यादव ने भाजपा और कांग्रेस को निशाने पर रखा। सीएम योगी आदित्यानाथ पर तंज कसते हुए कहा कि हनुमान जी की जाति बताने वालों से भगवान नाराज हैं।

इस चुनाव में हनुमान जी उन्हें उनकी जाति बताएंगे। राहुल गांधी के हर साल गरीब तबके के लोगों को 72 हजार देने की घोषणा पर कहा कि राहुल ने सपा की योजना की नकल की है।

समाजवादी पेंशन के जरिए सपा पहले ही ऐसी योजना चला चुकी है। पीएम मोदी के चैकीदार कैंपेन पर कहा कि चैकीदार कहने से अब कुछ नहीं होने वाला, चैकीदार अब सरकारी नौकरी मांग कर रहे हैं।

तय कार्यक्रम से करीब तीन घंटे पहले पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यालय में पहले बंद कमरे में प्रमुख नेताओं के साथ चुनावी तैयारियों पर चर्चा की।

विरोधी खेमे की रणनीतियों पर भी चर्चा की। इसके बाद पत्रकारों से वार्ता की। कहा, डिंपल यादव छह अप्रैल को नामांकन करेंगी। कहा, भाजपा केवल झूठ फैला रही है और लोगों को गुमराह कर रही है।

कहा, सीएम योगी आदित्यानाथ को सेना के बारे में कम बोलना चाहिए। उन्होंने पहले हनुमान जी की जाति बताई थी, इससे भगवान उनसे नाराज हैं। इस चुनाव में भगवान हिसाब किताब करने जा रहे हैं।

हनुमान जी चुनाव में अब इन लोगों को उनकी जाति बताएंगे। उधर, अखिलेश से मिलने के लिए पार्टी कार्यालय में होड़ मच गई। इसमें कुछ नेता गिर भी गए जिन्हें मौजूद लोगों ने उठाया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *