अंतरराष्ट्रीय भजन गायक सहित पूरे परिवार की शामली में हत्या

[object Promise]

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में नववर्ष की पूर्व संध्या पर एक ही परिवार के 4 सदस्य मृत पाए गए। मिली जानकारी के अनुसार, अन्तरराष्ट्रीय भजन गायक अजय पाठक, उनकी पत्नी और बेटी के शव उनके घर के अंदर खून से लथपथ मिले। उन्हें मारने के लिए धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया था। सहारनपुर के डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने कहा कि यह घटना बदला लेने के लिए अंजाम दिया गया मालूम पड़ता है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। ट्रिपल मर्डर के बाद परिवार का कार और उनका बेटा मिला। बाद में उसके बेटे का भी शव बरामद कर लिया गया है।

बताया जा रहा है क‍ि बीती रात से ही अजय पाठक का घर बन्द था। नववर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस को सूचना मिली कि बंद मकान के अंदर अजय पाठक, उनकी पत्नी स्नेहा पाठक और पुत्री वसुंधरा पाठक की डेड बॉडी पड़ी मिली।

[object Promise]

अजय पाठक की बेटी वसुंधरा, पत्नी स्नेहा पाठक की धारदार हथियारों से काटकर हत्या कर दी गई। वहीं, मृतक अजय पाठक का 10 साल का बेटा भागवत भी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता था ज‍िसका बाद में शव म‍िल गया है।

आपको बताते जाए कि शामली जिले के आदर्शमंडी पंजाबी कॉलोनी का है, बदमाशों के इस कृत्य से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। दिल दहला देने वाले ट्रिपल मर्डर से जहां लोगों में आक्रोश दिखा ।

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *