डेस्क। श्रद्धा वाल्कर से जुड़े हत्याकांड को लेकर खुलासों का दौर भी जारी है। वहीं अब उस लड़की की पहचान कर ली गई है जिसे आफताब हत्याकांड के बाद कुछ दिनों बाद ही आरोपी ने अपने घर पर बुलाया था। दिल्ली पुलिस ने लड़की की पहचान कर ली है और प्राप्त जानकारी के अनुसार वह पेशे से एक डॉक्टर है और वह भी मनोचिकित्सक है।
अब दिल्ली पुलिस लड़की से संपर्क करके ज्यादा जानकारी जुटाने की कोशिश में है। वहीं आपकी जानकारी के लिए यह बता दें कि यह युवती जब आफताब से मिलने उसके घर आई थी, वहीं उस वक्त उसके फ्रीज में श्रद्धा के टुकड़े भी रखे हुए थे।
मर्डर की पुष्टि
श्रद्धा मर्डर केस में जी मीडिया ने एक बड़ा खुलासा किया है। बता दें फोरेंसिक लैब के सूत्रों के मुताबिक जंगल में मिली हड्डियों का श्रद्धा के पिता के ब्लड सैंपल के DNA से मिलान हो गया है। वहीं अब यह स्पष्ट हो गया है कि जंगल में मिली हड्डियां श्रद्धा की ही हैं और इन हड्डियों का श्रद्धा के पिता के डीएनए से मिलान के बाद यह बात साबित हो गई है कि श्रद्धा अब इस दुनिया में नहीं है साथ ही उसकी हत्या आफताब ने ही किया था।
जी मीडिया संवाददाता को सूत्रों से यह भी बताया कि फोरेंसिक टीम ने दिल्ली पुलिस को इस संबंध में मौखिक जानकारी प्रदान की है। पूरी रिपोर्ट देने में कुछ दिन का वक्त भी लगेगा। वहीं पुलिस के द्वारा जमा किए एग्ज़ाबिट की जांच के बाद शुरुआती जांच में हुई श्रद्धा के कत्ल की पुष्टि भी हुई है। कानूनी तौर पर पुलिस के लिए यह बड़ी कामयाबी भी मानी जा रही है।
आपको बता दें कि आफताब अमीन पूनावाला पर अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाकर की हत्या करने और फिर उसके शरीर के कई टुकड़े करने का आरोप लगाया गया है। बता दें आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट भी शुक्रवार को अधूरा रह गया था और सूत्रों ने कहा कि जांचकर्ताओं को पूनावाला से जानकारी हासिल करने के लिए और समय चाहिए होगा। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह भी कहा था कि तीन दिनों से अधिकारी उससे सवाल पूछ रहे हैं और पॉलीग्राफ टेस्ट आगे भी जारी रहने की संभावना भी है।
Leave a Reply