जब लाइव शो में संजय सिंह और संबित पात्रा में हुई अनबन, द कश्मीर फाइल्स पर एक और विवाद

डेस्क। अग्निहोत्री की फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी में सियासी युद्ध जारी है कि इसी कड़ी में जब दोनों पार्टियों ने नेता लाइव डिबेट शो में भिड़ गए तब देखिए क्या हुआ।

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आप पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी पार्टी अपने नेताओं से घर में बम रखने के लिए नहीं कहती है। वहीं आप के संजय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी के पूर्वज अंग्रेजों की मुखबरी करते थे।

एंकर अंजना ओम कश्यप आज तक के डिबेट शो में कश्मीरी पंडितों को लेकर आप के बयान पर संबित पात्रा से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि इस फिल्म को ही अरविंद केजरीवाल ने झूठा बता दिया है। इसी कड़ी में जब सियासत जोर पकड़ने लगी तो भाजपा प्रवक्ता ने आप नेता को कड़घरे में लिया।

संबित पात्रा ने अपने बयान में कहा- “इन्होंने कहा आप (BJP के नेता) निर्लज्ज हैं, आपको शर्म नहीं आती है, मूवी के पोस्टर लगाते हैं… कम से कम हम एक असलियत से भरी, दर्द से भरी फिल्म के बारे में बात करते हैं, हम अपने पार्षद-विधायकों को ताहिर हुसैन की तरह ये तो नहीं कहते ना कि तुम अपने छतों के ऊपर बम रखो और हिन्दूओं के ऊपर बम फेंकना, आगे उन्होंने कहा कि संजय सिंह जी खुद ताहिर हुसैन का बचाव कर रहे थे।”

इसके बादआप नेता ने जवाब में कहा- “इनको आज कहा गया है कि सच बोलना ही नहीं पूरे प्रोग्राम में झूठ बोलना। इनसे (भाजपा प्रवक्ता से) कहिए कि ताहिर हुसैन के बचाव वाला मेरा बयान दिखाएं। खुलेआम झूठ बोलते हो। जवाब नहीं दिया कि आईएसआई को क्यों बुलाया? 

आगे आप नेता ने कहा कि अफजल गुरु को शहीद मानने वाली पीडीपी के साथ सरकार बनाई आपने, अंग्रेजों के मुखबरी के काम करते थे आपके पूर्वज, पता कर लीजिएगा आजादी के आंदोलन में क्या योगदान रहा है आपका देश के लिए।”

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *