मुंबई| भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कांग्रेस के प्रति टिप्पणी की थी जो कि आजकल हर ओर सुर्खियां बटोर रही है। नितिन गडकरी ने अपने बयान में कांग्रेस के प्रति हमदर्दी जाहिर की है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि लोकतंत्र के लिए एक मजबूत कांग्रेस का होना आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा, कमजोर कांग्रेस का मतलब है कि क्षेत्रीय पार्टियां मुख्य विपक्षी पार्टी की जगह ले रही हैं, जो कि ‘अच्छे संकेत नहीं हैं।
लोकमत पत्रकारिता अवॉर्ड्स कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने कहा में गडकरी ने कहा कि लोकतंत्र के दो अमुख पायदान है। सत्ताधारी दल और विपक्ष। लोकतंत्र के खड़े रहने के लिए विपक्ष का मजबूत होना आवश्यक है। इसलिए मैं यह कामना करूंगा की कांग्रेस भविष्य में एक मजबूत पार्टी बनकर उभरे क्योंकि उसके कमजोर होने से क्षेत्रीय पार्टी आगे बढ़ रही है। जो लोकतंत्र के लिए नुकसान दायक है। इसलिए कांग्रेस को मजबूत विपक्ष बनकर उभरना चाहिए।
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, गडकरी ने कहा जवाहरलाल नेहरु कांग्रेस के लिए एक बेहतर उदाहरण हैं। जब अटल बिहारी वाजपेयी लोकसभा चुनाव हार गए थे तो नेहरु फिर भी उनका सम्मान करते थे एक लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है।
Leave a Reply