संसद में हंगामा- शराबी हो तुम लोग, नीतीश अब बौखला गए हैं, उनके दिन खत्म

राजनीति– बिहार में शराब पीने से कई लोगों की आकस्मिक मौत हुई है। वही अब शराब मुद्दे को लेकर संसद में हंगामा जारी है। इसी कड़ी में नीतीश कुमार ने भाजपा विधायकों पर तंज कसते हुए कहा, तुम लोग शराबी हो।
नीतीश कुमार के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी सांसद और बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने कहा है कि अब नीतीश कुमार का समय खत्म होने को है। वह यह सब देखकर बौखला गए हैं और अपना आपा खो चुके हैं।
उन्होंने आगे कहा, वह अपनी यादाश्त खो चुके हैं। वह अब सम्मान जनक भाषा का उपयोग न करके तू, तुम तड़ाक जैसे शब्दों का उपयोग सम्मानित लोगों के लिए कर रहे हैं। यह पहले भी हुआ है जब वह अपना आपा खो चुके हैं। लेकिन आज उनकी जो दशा है वैसी पहले कभी नहीं हुई थी।

तेजस्वी का पक्ष-

बीजेपी के बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि जब शराबबंदी नहीं थी। तब भी लोग शराब के सेवन से मरते थे। बीजेपी बेवजह के मुद्दे उठाकर संसद में हंगामा करवा रही है और लोगों के मुद्दों पर चर्चा करके के मध्य अड़चन लगा रही है। हम उनके सवालों का जवाब देने के लिए तैयार है। लेकिन वह सत्ता में कितने दिन रहे। उन्होंने इसपर काम नहीं किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *