आज सच में गायब हो जाएगी परछाई, आस्था नहीं वैज्ञानिक प्रमाण

 

डेस्क। आज मंगलवार 21 जून है।  इस दिन को साल का सबसे बड़ा दिन भी कहा जाता है क्योंकि इस दिन प्रकाश सबसे ज्यादा देर तक रहता है। क्या आपको पता है कि आज एक विशेष समय पर आपकी परछाई भी गायब (Shadow Disappear) हो जाती है। अगर आपको इसपर विश्वास नहीं है तो आजमाकर देख लीजिए। आपको खुद ही पता चल जाएगा।

इतने बजे गायब हो जाएगी परछाई

बता दें कि मध्य प्रदेश के उज्जैन (Ujjain) को महाकाल भगवान शिव की धार्मिक नगरी होने के साथ ही विज्ञान की नगरी के रूप में भी देखा जाता है। ऐसी मान्यता है की उज्जैन अनादि काल से कालगणना का केंद्र रहा है।

यहां पर मौजूद जीवाजी वेध शाला में पृथ्वी, सूर्य, चंद्रमा और काल चक्र के बारे में आसानी से समझा जा सकता है। जीवाजी वेध शाला उज्जैन के अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद गुप्त बताते हैं कि 21 जून को दोपहर 12:28 मिनट पर कर्क रेखा के आस पास वाले सभी स्थानों पर लोगों की परछाई गायब (Shadow Disappear) हो जाती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि, ऐसा पहली बार नहीं होगा बल्कि यह तो हर साल होता है।

उन्होंने कहा हैं कि हर साल 21 जून को सूर्य उत्तराणायन से दक्षिणायन की ओर प्रवेश करता है, इस दिन के बाद से ही दिन छोटे और रातें बड़ी होने लगती हैं। बता दें कि 21 जून का दिन 13 घण्टे 34 मिनट का और रात 10 घण्टे 26 मिनट की होती है। इसके साथ ही आज के दिन सूर्य की चरम क्रांति 23 डिग्री 26 मिनट व 15 सेकंड की होती है। इसी कारण से आज के दिन एक खास समय पर सभी जीवों की परछाई ओझल हो जाती है। बता दें कि धूप होने पर दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर शंकु यन्त्र के जरिए परछाई को गायब (शून्य) होते देखा जा सकेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *