दुल्हनिया को जयमाला पहनाते ही दूल्हा हो गया आउट ऑफ कंट्रोल, फिर सबके सामने करने….!

सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो तो वैसे काफी पुराना है। लेकिन शादियों के चल रहे सीजन के चलते वीडियो फिर से वायरल होने लगा है। वीडियो दूल्हा-दुल्हन और जयमाला कार्यक्रम से जुड़ा हुआ है। दुल्हनिया को जयमाला पहनाते ही दूल्हो की खुशी उससे कंट्रोल नहीं हो पाती है। इसके बाद वह आउट ऑफ कंट्रोल हो जाता है और स्टेज पर ही उछल-उछलकर नाचने लगता है।

वीडियो में आप दूल्हा-दुल्हन को स्टेज पर देख सकते हैं. जहां जयमाला का कार्यक्रम चल रहा है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन ने दूल्हे को जयमाला पहना दिया है, वहीं दूल्हा भी अपनी दुल्हनिया को जयमाला पहनाने के इंतजार में है। यह वीडियो इतना मजेदार और फनी है कि इसे अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है. जीनवसाथी मिलने से रोमांचित दूल्हा शादी में आए मेहमानों की भी फिक्र नहीं करता और स्टेज पर ही अपनी कमर मटकाने लगता है । दूल्हे का उत्साह देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी काफी मजे ले रहे हैं । एक ने लिखा कि शायद दूल्हे की मनमाफिक मुराद पूरी हो गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *