रियाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सऊदी अरब के किंगसलमान बिन अब्दुला अजीज अल-सऊद के बीच आज कई योजनाओं पर बड़े करार हो सकते हैं।
LIVE अपडेट…- प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी ने अरब न्यूज को दिए इंटरव्यू में बताया कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत-सऊदी साथ हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब के राजकीय दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री के इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए रणनीतिक साझेदारी परिषद का गठन करने के लिए दोनों पक्षों के बीच करार होंगे। मोदी रियाध में आज को आयोजन होने जा रहे तीसरे फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव फोरम के पूर्ण सत्र में भी शिरकत करेंगे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने एक ट्वीट के जरिए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किंग सलमान के आमंत्रण पर तीसरे एफआईआईकेएसए फोरम में हिस्सा लेने के लिए रियाद पहुंच गए हैं। मजबूत द्विपक्षीय करार के साथ इस दौरे से सदियों से चले आ रहे संबंध को मजबूती मिलेगी।
Leave a Reply