मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगी पूजा वस्त्रेकर; गुजरात जाइंट्स ने हरलीन देओल, डियांड्रा डॉटिन को लिया

भारत की हरफनमौला पूजा वस्त्रेकर सोमवार को यहां महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) खिलाड़ियों की नीलामी की हरफनमौला सूची में 1.9 करोड़ का अनुबंध हासिल करने के बाद मुंबई इंडियंस में शामिल हो गईं। वस्त्रेकर ने 50 लाख रुपये के आधार मूल्य पर नीलामी में प्रवेश किया। दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई और यूपी वारियर्ज ने ऑलराउंडर की सेवाओं को हासिल करने के लिए बोली युद्ध शुरू किया। लेकिन मुंबई ने 1.9 करोड़ रुपये में सौदा किया।

गुजरात जायंट्स ने 40 लाख रुपये की कीमत पर हरलीन देओल की सेवाओं का अधिग्रहण किया और वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर डिआंड्रा डॉटिन को भी 60 लाख रुपये में खरीद लिया। जबकि ऑस्ट्रेलियाई एनाबेल सदरलैंड को गुजरात जाइंट्स ने 70 लाख रुपये में टीम में शामिल किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *