Online नहीं बिक सकेंगी Medicine, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई रोक

[object Promise]

नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर रोक लगा दी है। इससे पहले मद्रास हाईकोर्ट भी यह कदम उठा चुका है। कोर्ट ने एक याचिकाकर्ता जहीर अहमद की याचिका पर फैसला सुनाते हुए ,कहा है कि इन दवाइयों से लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है, इसलिए इन दवाइयों पर तुरंत ही बैन किया जाए।

आपको बता दें कि जहीर अहमद ने कोर्ट में याचिका दायर करते हुए था कि हर दिन लाखों की संख्या में दवाई ऑनलाइन बेची जा रही है। बिना डॉक्टर की प्रिसक्रिप्शन के इन्हें बेचने का नियमों के विरुद्ध है। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने याचिका दायर कर कहा था कि खराब और बिना रेगुलेशन के दवा बेचने से आम लोगों के जीवन पर काफी खतरा मंडराता है।

इसी को देखते हुए एसोसिएशन ने कोर्ट से मांग की थी कि ऑनलाइन फार्मेसी पर रोक लगा दी जाए। दिल्ली हाईकोर्ट के इस आदेश से जहां नेटमेड्स और 1 एमजी जैसी कंपनियों को झटका लगा है, वहीं लाखों खुदरा दुकानदारों को राहत मिली है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *