विदेश| युक्रेन रूस के मध्य चल रहा युद्ध विध्वंसक रुख अपनाए हुए हैं। वोलोदिमिर जेलेंस्की ने नाटो से नो फ्लाइंग जोन लागू करने की अपील है। वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कल रात को एक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कहा कि यदि नाटो ने हमारे यहां नो फ्लाइंग जोन नहीं घोषित नहीं किया तो वो दिन दूर नही होगा जब नाटो के क्षेत्र पर रूसी रॉकेट गिरना आरम्भ कर देंगे।
वही आज रूस और युक्रेन के मध्य आज चौथे दिन की शान्ति वार्ता होने जा रही है। इसमे युद्ध विराम को लेकर चर्चा हो सकती है। इससे पहले हुई वार्ता का अभी तक कोई खास निष्कर्ष नहीं निकला है। क्योंकि रूस ने हठ कर रखा है कि जब तक युक्रेन हथियार नही डालेगा तब तक वह युद्ध को विराम नही दे सकते हैं।
जानकारी के लिए बता दें रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा था कि वह युद्ध तब तक नहीं रोकेंगे जब तक युक्रेन उनके सामने हथियार नहीं डालता और उनकी सभी शर्ट को नही मान लेता है। लेकिन रूस के इस बयान पर युक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा था वह अंत तक लड़ेंगे लेकिन झुकेंगे नहीं।
Leave a Reply