Coronavirus : BJP के दिग्गज विधायक की बिगड़ी सेहत, लोगों में दहशत

[object Promise]

श्योपुर। देशभर में तेजी से फैलने वाले कोरोना वायरस का संकमण अब मध्य प्रदेश में भी अपना भयावय रूप दिखाता जा रहा है। इतना ही नहीं वह काफी तेजी से ग्वालियर चंबल संभाग में भी फैल रहा है। जिससे लोगो में दहशत का माहौल बना हुआ है।

ताजा मामला श्योपुर जिले के विजयपुर का है जहां विजयपुर से भाजपा विधायक सीताराम आदिवासी की सेहत बिगड़ गई। कोरोना वायरस के जो लक्षण बताए जा रहे हैं, वही शिकायतें विधायक सीताराम ने कुछ दिन पहले डॉक्टरों को बताई थी। जिसके बाद जिला अस्पताल में पदस्थ टीम ने सीताराम आदिवासी के सेंपल लेकर ग्वालियर डीआरडीओ भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने तक विधायक को उनके घर में आइसोलेट कर दिया गया है।

सूत्रों से पता चला है कि विधायक की सेहत रात को तेजी से बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी उनमें कोरोना वायरस को लेकर किसी भी तरह की शिकायत सामने नहीं आई है। कांग्रेस सरकार के अल्पमत में आने के बाद भाजपा विधायकों के साथ विजयपुर विधायक सीताराम आदिवासी 6-7 दिन तक दिल्ली व गुरुग्राम में रहे थे। इसके बाद तीन दिन सीहोर और एक दिन भोपाल में भी रहे और इस दौरान भोपाल में ऐसे कई अफसर व पत्रकारों से भी मिले,जिनमें से कुछ को कोरोना संदिग्ध माना जा रहा है।

दो दिन पहले ही वह लौटकर गांव आए और कलेक्टर प्रतिभा पाल को बताया कि प्रशासन चाहे तो उनकी जांच करा सकता है, क्योंकि वह कई शहरों में रहकर आए हैं। शुक्रवार सुबह वह जिला अस्पताल पहुंचे और बुखार, सर्दी, सूखी खांसी और सांस लेने में तकलीफ बताई। बाद में उनकी तबीयत अधिक बिगडऩे पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *