सनसनीखेज खबर: राजधानी दिल्ली में एक ही घर से 11 शव बरामद, मृतकों में 7 महिलाएं और चार पुरुष

[object Promise]

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के बाहरी इलाके बुराड़ी में एक ही घर से 11 शव मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। संतनगर इलाके में गुरू गोविंद सिंह अस्पताल के सामने गली नंबर 2 के एक घर में मिले इन 11 शवों में 7 महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि ये सभी शव फंदे से लटके हुये थे।

हालांकि ये हत्या है या आत्महत्या है अभी यह साफ नहीं हो सका है। शुरूआती तौर पर पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन जिस तरह से परिवार के सदस्यों के हाथ-पांव बांधे गए थे उससे कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। परिवार का प्रोविजनल स्टोर और फर्नीचर का बिजनेस था। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पूरे इलाके को कॉर्डन ऑफ कर दिया गया है। पुलिस फिलहाल इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

घटनास्थल के आसपास बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए हैं और तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। मरने वालों में किसी के हाथ बंधे मिले, किसी के पैर बंधे मिले तो किसी के मुंह पर पट्टी बंधी मिली है। फिलहाल पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि यह किसी आपसी रंजिश या सामूहिक हत्याकांड का तो मसला नहीं है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले बुराड़ी में गोगी गैंग और टिल्लू गैंग के बीच गैंगवार भी हुआ था जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई थी जबकि पांच लोग घायल हो गए थे। मरने वालों में एक राहगीर महिला शामिल थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *