शिक्षा के साथ ही साथ खेल भी बच्चों के जीवन में बहुत महत्पूर्ण होती है

[object Promise]

गोरखपुर । पीपीगंज जिस तरह कुम्हार कच्चे मिट्टी से अच्छे तरह से बर्तन गढ़ कर बनाता है ठीक उसी तरह से अभिभावकों को अपने बच्चों को शिक्षा व खेल में सहयोग करे तो वही बच्चे एक दिन पढ़ लिख कर समाज में दर्पण की तरह दिखेंगे। उक्त बातें मुख्य अथिति नगर पंचायत पीपीगंज के चेयरमैन गंगा प्रसाद जायसवाल जी ने एम्पल कॉन्वेंट स्कूल साहबगंज पीपीगंज पे आयोजित १३ वां गोरखपुर ताइक्वांडो प्रतियोगिता का फीता काट कर व सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा।

ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विशिष्ट अतिथि दिनेश सिंह विधायक फतेह बहादुर सिंह के प्रतिनिधि ने विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया एम्पल कॉन्वेंट स्कूल साहबगंज पीपीगंज स्कूल के प्रबंधक व ताइक्वांडो की जिला उपाध्यक्ष डॉ0 श्रीमती सुनीता सिंह ने अपने विद्यालय पर जनपदीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के अवसर पर आए सभी छात्र छात्राओं, कोच मुख्य अतिथि  को आभार प्रकट करते हुए सभी को धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम के दौरान एम्पल कॉन्वेंट स्कूल की प्रबंधक/आयोजक डॉ श्रीमती सुनीता सिंह, शरीफ, ठाकुर वर्मा, कोच- संतोष कुमार यादव (सचिव) अरुणेश श्रीवास्तव, विकाश राव, अजित गुप्ता, जवाहिर सिंह, विनोद जायसवाल, अरुण सहानी, प्रियंका सिंह, पूर्णिमा पाण्डेय, अमरेन्द्र, साई समर्थ सिंह, शिवांशु सिंह एवं मुख्य निर्णायक उपेन्द्र यादव।

जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता  में एम्पल कॉन्वेंट स्कूल साहबगंज पीपीगंज, द्रौपदी देवी, डिवाइन पब्लिक स्कूल, सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल जे. सी. इंटरनेशनल स्कूल, राज पब्लिक स्कूल, सेंट्रल पब्लिक एकेडमी, गोपाल शिशु मन्दिर, गुरुकुल कॉन्वेंट स्कूल, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, लिटिल फ्लावर स्कूल, जी. एं. नेशनल पब्लिक स्कूल, ब्लॉसम सीनियर सैकंडरी स्कूल सहित कुल चौदह विद्यालयों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान गोरखपुर क्लब आइकॉन्डो दूसरे स्थान पर अलमा मैटर मानीराम और तीसरे स्थान पर एम्पल कान्वेंट साहबगंज पीपीगंज जीत दर्ज किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *