सक्रिय राजनीति समाजसेवा का रूप होती है : विपिन अग्नीहोत्री
लखनऊ। वर्ष 2016-17 में 5 लघु फिल्म, 4 म्यूजिक एल्बम तथा 15 से अधिक एड
फिल्मों का निर्देशन कर चुके विपिन अग्नीहोत्री ने एक खास बातचीत में जीवन की
परतें खोलते हुए कई राज़ बताए। विपिन आज कल फिल्मों के साथ साथ सक्रिय राजनीति
में भी हाथ आजमा रहे हैं और सामाजिक मुद्दों पर संघर्ष कर रहे हैं।
विपिन बतातें है कि महर्षि विद्या मंदिर से इंटर पास करने के बाद एलयू से
बीएससी और फिर कानपुर यूनिवर्सिटी से गणित में एमएससी करने के साथ साथ
जयपुरिया इंस्टिट्यूट से जर्नलिज्म का कोर्स किया। पत्रकारिता की पढ़ाई याद
करते हुए विपिन अपने गुरू रतन मनी लाल की यादों में डूब जाते हैं। वे कहते हैं
कि लाल सर और संजय मोहन जौहरी से ना केवल पत्रकारिता के गुर सीखे बल्कि जीने
का फलसफा भी सीखने का मौका मिला।
जर्नलिज्म का कोर्स करने के बाद विपिन ने अंग्रेजी अखबार पायनियर से अपना
कैरियर शुरू किया और टाइम्स आफ इंडिया, हिन्दुस्तान टाइम्स के साथ साथ डे
आफ्टर इंडिया में काम किया। अपने खट्टे-मीठे अनुभवों को सांझा करते हुए बताया
कि जर्नलिज्म का कोर्स करने के दौरान अमित भनोट, अनिरुद्ध यादव, शलभ सक्सेना व
मनमोहन राय ने उन्हें हमेशा मोटीवेट किया है।
भावुक होकर विपिन बतातें है कि उनकी जिंदगी में तब एक ऐसा मोड़ आया जब उनके
विजीटर्स फैकल्टी रहें निर्देशक अतुल अरोड़ा ने उनकी मुलाकात मशहूर निर्देशक
डॉ एस अब्बास से करवाई। उन्होंने कहा कि डॉ अब्बास ने उनके अंदर छिपे हुए हुनर
को ना केवल पहचाना बल्कि अपने जौहर दिखाने का भरपूर मौका दिया। फिल्म इंडिया
कम्युनिकेशन के बैनर तले डां अब्बास ने मार्गदर्शन किया और फिल्म लाइन की
बारीकियां सिखाई। हाल ही में एक कलैंडर शूट करने की बात करते हुए विपिन बतातें
है कि प्रदेश स्तर पर फिल्म लाइन में मुकाम हासिल करने के बाद अब राजनीति में
भी हाथ आजमाने की सोच रहे है।
Read More : भाजपा नहीं ये ‘ब्रांड मोदी’ की जीत है
हमेशा से समाज के लिए संवेदनशील रहें विपिन का कहना है कि मैं उन सामाजिक
मुद्दों को प्रमुखता से उठाना चाहता हूं जिन्हें लोग खानापूर्ति समझ कर छोड़
देते हैं। बीजेपी को पसंदीदा दल बतातें हुए कहा कि सुषमा स्वराज उन्हें
प्रभावित करती है और यदि मौका मिला तो वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना
चाहेंगे और राज्यसभा सदस्य बन कर देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहेंगे।
Read More : उत्तर प्रदेश के हर गांव शहर को मिलेगी 24 घंटे बिजली : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
नीला रंग पसंद करने वालें विपिन ब्रायन लारा, अजय देवगन, रनवीर कपूर, विद्या
बालन, मुकेश अंबानी के फैन हैं और खाली समय में हैरी पॉटर को देखना पढ़ना नहीं
भूलते हैं। जीन्स टी-शर्ट को आरामदायक मानने के साथ विपिन काटन के वस्त्र पसंद
करते हैं पर मोबाइल फोन में केवल आई फोन पर ही विश्वास रखते हैं। गोवा और
बर्सीलोना को मन पसंद जगह बताने वाले विपिन अग्नीहोत्री कहते हैं कि अभी जीवन
में बहुत काम करने की जरूरत है।
Leave a Reply