विजयादशमी पर मुख्यमंत्री की शुभकामनाएं

[object Promise]

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विजयादशमी (8 अक्टूबर) पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुराई पर अच्छाई तथा असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक यह उत्सव हम सभी को अपने भीतर की बुराइयों को त्यागकर जीवन में सदाचार की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व हमें इस बात का भी सदैव स्मरण कराता है कि सच्चाई का साथ देने वालों की हमेशा जीत होती है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की भी कामना की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *