राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला के बयान का जिक्र कश्मीर में मानवाधिकार हनन के आरोप वाले पाकिस्तान के दस्तावेज में

[object Promise]

भारत पर कथित मानवाधिकार हनन के आरोप लगा रहे पाकिस्तान ने 115 पेज का दस्तावेज तैयार किया है। यूएमनएचआरसी में पाकिस्तान की ओर से पेश किए जानेवाले दस्तावेज में राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला के बयान का जिक्र है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दस्तावेज के पहले ही पन्ने में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला के बयान का हवाला दिया गया है।


पाकिस्तानी मीडिया में राहुल-उमर के बयानों का जिक्र

यूएनएचआरसी में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ प्रस्ताव लाने की भी तैयारी की है। पाकिस्तानी अधिकारियों की ओर से 115 पेज का दस्तावेज सौंपा गया है जिसमें राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला के बयानों का जिक्र किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आर्टिकल 370 को खत्म किए जानेके सरकार के फैसले के खिलाफ राहुल गांधी के बयान को दस्तावेज के पहले पन्ने में ही पेश किया गया है। कश्मीर में सैन्य बलों के प्रयोग को लेकर उमर अब्दुल्ला के भी पूर्व में दिए बयानों को पाकिस्तान ने दस्तावेज में शामिल किया है।

भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए कूटनीतिक चुनौती
जम्मू-कश्मीर की मौजूदा स्थिति को लेकर UNHRC में भारत और पाक एक-दूसरे के तर्कों को खारिज करने का प्रयास करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान ने 115 पेज के अपने जवाब से भारत को घेरने की कोशिश करने वाला है। पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में कथित मानवाधिकार के हनन पर पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ प्रस्ताव लाने के लिए पूरा जोर लगाएगा। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म करने के भारत सरकार के फैसले को पाकिस्तान UNHRC में प्रदेश में मानवाधिकार हनन के तौर पर पेश करने की कोशिश में है।

कश्मीर मुद्दे का जिक्र UNHRC चीफ ने भी किया
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 42वें सेशन की शुरुआत में मानवाधिकार प्रमुख मिशेल बाशालेट ने जो कहा, उसे भारत के पक्ष में नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘कश्मीर पर भारत सरकार के हालिया ऐक्शन को लेकर और कश्मीरी लोगों के मानवाधिकार को लेकर मैं बहुत अधिक चिंतित हूं। सरकार की ओर से जो कदम उठाए गए उनमें इंटरनेट कम्युनिकेशन पर प्रतिबंध, शांतिपूर्ण तरीके से लोगों के जमा होने और स्थानीय नेताओं को नजरबंद किया जाना शामिल है।’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *