यूपी में कितना फैला कोरोना, जानें अपने शहर में कितने पॉजिटिव

[object Promise]

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भी कोरोना वायरस थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह आई रिपोर्ट में 40 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। नए मरीज सामने आने के बाद अब राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 528 हो गई है। वहीं उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते पांच लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। इनमें बस्ती, मेरठ, वाराणसी, आगरा तथा बुलंदशहर से एक-एक शामिल हैं। प्रदेश में 46 लोग स्वस्थ हो कर घर जा चुके हैं।

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी ने सोमवार सुबह कोरोना मरीजों की लिस्ट जारी की। डॉक्टरों ने बताया कि रविवार रात 740 सैंपल लिए गए। इन 740 सैंपलों में से 40 टेस्ट पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 36 मरीज आगरा के हैं और चार लखनऊ में भर्ती हैं।

विभाग ने डॉक्टरों का पंजीकरण किया शुरू
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार से चिकित्सा विभाग की वेबसाइट पर स्वैच्छिक पंजीकरण शुरू हो रहा है। इसमें वे चिकित्सक जिनके पास समय है और जो फोन के जरिए सलाह देना चाहते हैं, पंजीकरण करेंगे। काल सेंटर 18001805145 पर घर से कॉल कर सलाह ली जा सकती है। इसके लिए काउंसलर लगाए गए हैं जो उनकी बात लोगों से कराएंगे।

आधे यूपी में कोरोना का एक भी केस नहीं
आधे यूपी में अब भी कोरोना वायरस का एक भी मरीज सामने नहीं आया है। अब तक 40 जिलों में कोरोना वायरस के मरीज सामने आए हैं जिसमें महज 9 जिले ही ऐसे है जहां कोरोना पॉजिटिव मरीज दस या उससे अधिक है। जबकि 31 जिले ऐसे हैं जहां कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या सिंगल डिजिट यानी दस से कम है। उधर छह जिले ऐसे हैं जहां महज एक मरीज है तो आठ जिले ऐसे है जहां दो-दो मरीज हैं।

यूपी में जिलेवार कोरोना मरीजों का आंकड़ा

क्रम संख्या जिले का नाम पॉजिटिव केस
1. आगरा 138
2. लखनऊ 36
3. गाजियाबाद 27
4. नोएडा 64
5. लखीमपुर खीरी 4
6. कानपुर नगर 9
7. पीलीभीत 2
8. मुरादाबाद 1
9. वाराणसी 9
10. शामली 17
11. जौनपुर 4
12. बागपत 5
13. मेरठ 48
14. बरेली 6
15. बुलंदशहर 11
16. बस्ती 9
17. हापुड़ 6
18. गाजीपुर 5
19. आजमगढ़ 4
20. फिरोजाबाद 11
21. हरदोई 2
22. प्रतापगढ़ 6
23. सहारनपुर 21
24. शाहजहांपुर 1
25. बांदा 2
26. महाराजगंज 6
27. हाथरस 4
28. मीरजापुर 2
29. रायबरेली 2
30. औरैया 3
31. बाराबंकी 1
32. कौशांबी 2
33. बिजनौर 1
34. सीतापुर 10
35. प्रयागराज 1
36. मथुरा 2
37. बदायूं 2
38. रामपुर 6
39. मुजफ्फरनगर 4
40. अमरोहा 7
41. भदोही 1
कुल संख्या 528

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *