अलीम डार ने गुरुवार को सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों में अंपायरिंग करने के वेस्टइंडीज के स्टीव बकनर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. उन्होंने यह मुकाम लॉडर्स मैदान पर खेले जा रहे एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में हासिल किया. यह अलीम डार का बतौर अंपायर 128वां टेस्ट मैच है. इस बड़ी उपलब्धि के बाद डार ने कहा, ‘मेरे आदर्श स्टीव बकनर के बराबर टेस्ट मैचों में अंपायरिंग करने से मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं.’51 साल के डार ने अक्टूबर 2003 में बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच खेले गए टेस्ट मैच में अंपायरिंग में पदार्पण किया था. खेल के सभी प्रारूपों को मिलाकर वह अब तक 376 मैचों में अंपायरिंग कर चुके हैं.अंपायर अवधि टेस्ट मैच
अलीम डार 2003-2019 128
स्टीव बकनर 1989-2009 128
रुडी कर्टजन 1992-2010 108
डेरिल हार्पर 1998-2011 95
डार और बकनर के अलावा सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के रुडी कर्टजन ही हैं, जो टेस्ट में तीन अंकों में पहुंचे हैं. उन्होंने 108 टेस्ट मैचों में अंपारिंग की है. 2010 में उन्होंने अंपायरिंग से संन्यास ले लिया था.
Leave a Reply