रिपोर्ट:हर्ष यादव
मुसाफिरखाना(अमेठी)।।जय हनुमान ज्ञान गुनसागर, जय कपीश तिंहु लोक उजागर’, ‘राम न मिलेंगे हनुमान के बिना’, ‘पवन सुत हनुमान की जय’, ज्येष्ठ माह के आखिरी मंगल के मौके पर मंदिरों में हनुमान स्वामी की स्तुति दिन भर मंदिरों में गूंजती रही।

जगह-जगह प्याऊ शिविर,प्रसाद वितरण लगाकर श्रद्धालुओं की ओर से प्रसाद वितरण किया गया।
इसी क्रम दादरा स्थिति काली मंदिर पर भक्तों का तांता सुबह से लगा रहा। लोगो ने प्रभु हनुमान स्वामी के दर्शन किए।हनुमान मन्दिर ओर श्रद्धा लुओ की और से मन्दिर प्रांगण भाव भजन किया गया उसके पश्चात समिति की ओर से स्टाल लगाकर राहगीरों को शर्बत का व बूदी का प्रसाद वितरण किया गया।श्रध्यालुओ ने सेवाभाव से राहगीरों को प्रशाद वितरण किया।
पावर हाउस पर युवा समाजसेवी विकास यादव की ओर से स्टाल लगाकर राहगीरों को शर्बत पिलाया गया,जहाँ सैकड़ो की संख्या भक्त उपस्थिति दिखे।
मुसाफिरखाना नगर के विभिन्न स्थानों पर पर बड़े मंगल व हनुमान जी की याद में कही लंगरे तो कही हलुवा शर्बत आदि का वितरण स्टाल लगाकर भक्तो को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर रमाकान्त तिवारी,शरद सिंह,विकास यादव,रवि तिवारी,रवींद्र तिवारी,दल डपट सिंह,रणवीर सिंहआदि लोग उपस्थित रहे।
Leave a Reply