प्यास से बेहाल एक छोटी बच्ची ने घर में बोतल में रखे मिट्टी के तेल को ही पानी समझकर पी लिया

[object Promise]
पिछले दो महीने से पानी का संकट झेल रहे मोहल्ला नई बस्ती में प्यास से बेहाल एक छोटी बच्ची घर में बोतल में रखे मिट्टी के तेल को ही पानी समझकर पी गई। नई बस्ती में भी नलकूप खराब होने के चलते पेयजल संकट हैं। इन सब के बीच में नई बस्ती इलाके में रहने वाले बब्बू मजदूरी का काम करते हैं।शुक्रवार को परिवार के अन्य लोग पड़ोस में थे तो उनकी 5 वर्षीय बेटी आशा को प्यास लगी।वह घर में पीने का पानी इधर उधर तलाश कर रही थी। उसकी नजर घर में रखी बोतल पर पड़ी।
उसे लगा कि इसमें ही पानी है।उसने बिना देखे ही पानी की बोतल को मुंह में लगा लिया।मुंह में लगाने के बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी। उसे उल्टियां होने लगी।पूछने पर बच्ची कुछ बताने की स्थिति में नहीं थी।लगातार उल्टियां होते देख परिवार वाले उसे मलखान सिंह जिला अस्पताल ले गए।इस बीच घरवालों के बोतल की जांच करने पर पता चला कि उसमें मिट्टी का तेल था यही बात डॉक्टर को बताई गई।उपचार के बाद अब बच्ची की हालत खतरे से बाहर है।बच्ची के पिता ने बताया कि इलाके में पानी की भारी कमी है।बच्चों को पीने का पानी भी नहीं है तभी बच्ची को प्यास लगने के कारण उसने पानी समझकर यह मिट्टी का तेल पी लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *