पुणे टेस्ट : मयंक और पुजारा डटे दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने

[object Promise]

पुणे। भारत ने यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को भोजनकाल के बाद अंतिम समाचार मिलने तक 44 ओवर में 132/1 रन बना लिए थे। मयंक अग्रवाल (71) और चेतेश्वर पुजारा (37) क्रीज पर हैं। भारत ने रोहित शर्मा (14) के रूप में अपना अभी तक का एकमात्र विकेट खोया है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत ने धीमी शुरुआत की। शुरुआत में गेंद हरकतें कर रही थी और इसी कारण दोनों सलामी बल्लेबाज संभल कर खेल रहे थे। ऐसी ही कागिसो रबादा की एक गेंद रोहित के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के हाथों में चली गई। रोहित ने 35 गेंदों का सामना किया और सिर्फ एक चौका मारा।

रोहित के बाद आए पुजारा ने भी संभल कर खेलने की रणनीति अपनाई। वह अभी तक 39 गेंद खेल चुके हैं जिन पर उन्होंने तीन चौके मारे हैं। मयंक और पुजारा के बीच अभी तक 52 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

मेहमान टीम ने अभी तक अपने चार गेंदबाजों का इस्तेमाल किया है। पदार्पण कर रहे एनरिक नोर्टजे पांच ओवरों में एक मेडेन के साथ 27 रन खर्च कर चुके हैं। विकेट लेने वाले राबाडा 10 ओवरों में 26 रन दिए हैं। वार्नोन फिलेंडर किफायती रहे हैं। सात ओवरों में उन्होंने एक मेडेन फेंका है और सिर्फ आठ रन दिए हैं।

स्पिनर केशव महाराज ने तीन ओवरों में 10 रन दिए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *