पीलीभीत बाघिन द्वारा ग्रामीणों पर हमले से गुस्साए ग्रामीणों ने बाघिन को अधमरा कर दिया , इलाज के अभाव में बाघिन की मौत

[object Promise]

पीलीभीत। मानव और जंगली जानवरों के बीच संघर्ष फिर शुरू हो गया है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की दियूरिया वन रेंज से निकलकर आबादी क्षेत्र में आए बाघिन ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया इस हमले में करीव दस ग्रामीण घायल हो गए। बाघिन के हमले से गुस्साए ग्रामीणों ने भी लाठी डंडों से पीट पीट कर बाघ को अधमरा कर दिया।

 

वन विभाग की टीम बाघिन को ट्रेंकुलाइज करके इलाज करने में पूरी तरह विफल साबित हुई जिसके कारण देर रात इलाज के आभाव में बाघिन की मौत हो गई। अगर समय से उपचार मिल जाता तो बाघिन की जान बचाई जा सकती थी। वनाधिकारियों ने बाघिन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *