चंडीगढ़। पांचवां हरियाणा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव मार्च के पहले हफ्ते में चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। इसमें देश-विदेश के कलाकार, फिल्म निर्देशक और तकनीशियन हिस्सा लेंगे। यह ऐलान ‘साहित्य के विकास में सिनेमा का योगदान’ विषय पर आयोजित परिचर्चा के दौरान फिल्म अभिनेता यशपाल शर्मा ने की। इस मौके पर हरियाणा में फिल्मों के लिए विशेष योगदान पर शर्मा को ‘हरियाणा फिल्म गौरव सम्मान’ से सम्मानित भी किया गया।
अभिनेता यशपाल शर्मा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में 14 देशों की 19 भाषाओं में 81 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इनमें 15 फीचर फ़िल्में, 45 शाॅर्ट फ़िल्में, 5 डाॅक्यूमेंट्री और 16 म्यूजिक वीडियो दिखाई जाएंगी। फिल्म महोत्सव के निदेशक धर्मेंद्र दांगी ने बताया कि इस महोत्सव में शामिल किए जाने के लिए देश-विदेश से 386 फ़िल्में आई थीं।
Leave a Reply