नव निर्वाचित चेयरमैन बबिता जयसवाल के साथ 25 सभासदों ने ली शपथ

सुलतानपुर। नगर पालिका परिषद सुलतानपुर की नव निर्वाचित चेयरमैन बबिता जयसवाल के साथ 25 सभासदों ने मंगलवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। एसडीएम सदर प्रमोद पांडेय ने सभी को शपथ दिलाई। इसी के साथ शहर की सरकार का विधिवत गठन का काम पूरा हो गया।
शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कलक्ट्रेट के करीब तिकोनिया पार्क मैदान में दोपहर 12 बजे किया गया। एसडीएम ने पहले चेयरमैन बबिता को शपथ दिलाई। उसके बाद सभासदों ने सामूहिक रूप से शपथ ली। समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।
इस आयोजन में गन्ना मंत्री सुरेश राणा, भाजपा विधायक सूर्यभान सिंह, सीताराम वर्मा और पूर्व विधायक चन्द्रभद्र सिंह आदि भी शामिल हुए।
समारोह के पहले चेयरमैन बबिता जयसवाल ने सीताकुंड घाट पर स्थित भगवान कुश की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिले का नाम कुश भवन पुर करने के लिए शासन से अनुरोध किया जाएगा।

Read More : 71 करोड़ रुपये एक साल में कमाता है 6 साल का ये बच्चा

Read More : झामुमो विधायक ने कराई चुंबन प्रतियोगिता, भाजपा को ऐतराज

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *