दिल्ली की महिलाओं को मुफ्त मेट्रो सफर की शुरुआत

दिल्ली की महिलाओं को मुफ्त मेट्रो सफर की शुरुआत

नई दिल्ली। दिल्ली की महिलाओं को मुफ्त मेट्रो सफर के लिए दिल्ली मेट्रो पिंक टोकन जारी करेगी. इसके लिए मेट्रो स्टेशनों पर अलग काउंटर होंगे. स्टेशनों पर महिलाओं के लिए अलग एंट्रेंस गेट होंगे, हालांकि एग्जिट गेट समान ही होंगे. राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के मुफ्त सफर का प्लान मेट्रो और डीटीसी ने दिल्ली सरकार को भेज दिया  है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को यह जानकारी दी।   सीएम केजरीवाल के मुताबिक, मेट्रो ने इस योजना को लागू करने के लिए अपने प्रस्ताव में दो प्लान दिए हैं। पहले प्रस्ताव में सॉफ्टवेयर बदलने की बात है, जिससे महिलाएं मेट्रो कार्ड और टोकन से फ्री सफर कर सकेंगी।

इसे लागू करने के लिए मेट्रो ने एक साल से ज्यादा समय मांगा है। दूसरे प्रस्ताव में महिलाओं को पिंक टोकन जारी करने की बात है. मेट्रो ने इसमें कम से कम 8 महीने लगने की बात कही है।  मेट्रो के जवाब से लगता है कि अगले साल फरवरी में प्रस्तावित दिल्ली असेंबली के चुनावों से पहले उसमें फ्री सफर की यह योजना लागू हो पाएगी लेकिन मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि टोकन स्कीम दो-तीन महीने में ही लागू होगी। हमारे अधिकारी मेट्रो से बात करेंगे और पूछेंगे कि आखिर पिंक टोकन में 8 महीने क्यों लगेंगे?

पिंक टोकन वाले प्रस्ताव में मेट्रो ने कहा है कि इसके लिए स्टेशनों में अलग से ऑटोमेटेड वेंडिंग मशीनें लगाई जाएंगी। महिलाओं की एंट्री के अलग गेट होंगे, लेकिन वे एग्जिट किसी भी गेट से कर सकेंगी। मेट्रो की मुश्किल यह है कि उसने 170 स्टेशनों पर टिकट काउंटर बंद कर दिए हैं। पिंक टोकन छपवाने में भी वक्त लगेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *