थोड़ी देर में त्रिवेणी में डुबकी लगाएंगी प्रियंका गांधी, आनंद भवन में अपने परदादा जवाहर लाल नेहरू को किया याद

[object Promise]
  • शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती से भी मुलाकात की संभावना, करीब 5 घंटे का कार्यक्रम, तीन घंटे संगम क्षेत्र में रहेंगी
  • लोकसभा चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी ने गंगा यात्रा से चुनाव प्रचार अभियान का किया था आगाज

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर संगम नगरी प्रयागराज पहुंचीं हैं। सबसे पहले प्रियंका गांधी नेहरू-गांधी परिवार के पैतृक आवास आनंद भवन गईं। जहां अपने परदादा और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के स्मृति स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। यह वही स्थल था, जहां पूर्व पीएम की अस्थियां संगम में विसर्जित करने से पहले रखी गईं थी। प्रियंका गांधी ने आनंद भवन स्थित अनाथालय में बच्चों के साथ भी कुछ पल बिताया। इस दौरान एक बच्ची को गोद में लिए हुए नजर आईं। आज वे यहां करीब 5 घंटे रहेंगी। प्रियंका गांधी बगैर VVIP प्रोटोकॉल के सामान्य श्रद्धालु की तरह संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगी।

पिछले साल लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत प्रियंका गांधी ने गंगा यात्रा से की थी। एक दिन बुधवार को प्रियंका गांधी का सहारनपुर दौरे के दौरान अलग ही रूप नजर आया था। काला कुर्ता, भगवा गमछा और माथे पर तिलक के साथ प्रियंका ने पंचायत को संबोधित किया था। ऐसे में संगम पर उनका संगम में ‘मौन स्नान’ सॉफ्ट हिंदुत्व एजेंडे को धार देने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।

शंकराचार्य से भी मुलाकात संभव

प्रियंका गांधी दोपहर में प्रियंका गांधी अरैल घाट पर पहुंचेंगी। जहां वे संगम में स्नान कर सकती हैं। इसके बाद द्वारका शारदा पीट के शंकराचार्य जगतगुरु स्वरूपानंद सरस्वती से मनकामेश्वर मंदिर में मुलाकात संभव है। हालांकि उनके प्रोटोकॉल में शंकराचार्य से मुलाकात का कार्यक्रम नहीं है। लेकिन चर्चा है कि प्रियंका गांधी शंकराचार्य से मिलेंगी। इसके बाद वे बमरौली एयरपोर्ट से दिल्ली लौट जाएंगी। प्रियंका गांधी के दौरे के दौरान विधान मंडल की नेता आराधना मिश्रा मोना और वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी मौजूद रहेंगे।

नहीं मिलेगा कोई VVIP ट्रीटमेंट

प्रियंका गांधी के दौरे पर प्रयागराज के IG केपी सिंह ने कहा कि चूंकि आज मौनी अमावस्या है। हम किसी को भी वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं देंगे। कोई प्रोटोकॉल नहीं है, वे एक सामान्य व्यक्ति की तरह आ सकती हैं और अनुष्ठान में भाग ले सकती हैं।

प्रियंका ने सामाजिक सद्भाव का दिया था संदेश

बुधवार को सहारनपुर दौरे पर प्रियंका के अंदाज की खूब चर्चा हुई। प्रियंका काला कुर्ता, गले में भगवा गमछा और माथे पर लाल टीका लगाकर महापंचायत में पहुंचीं थी। इससे पहले शाकुंभरी देवी मंदिर में पूजा की। इसके बाद वह रायपुर स्थित खानकाह में हजरत रायपुरी की दरगाह पहुंची। इस तरह उन्होंने सामाजिक सद्भाव का संदेश देने की कोशिश की थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *