ट्रेन में मिला लावारिश बैग, खोल कर देखा तो दिल दहलाने वाला नजारा

[object Promise]

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां दादर-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन में एक सीट के नीचे से ट्रॉली बैग मिला।

जब इस बैग को खोलकर देखा गया तो उसमें एक महिला और एक दुधमुंही बच्ची के शव पड़े हुए थे। बैग में शव देखकर सबके रोंगटे खड़े हो गए। उन्होंने आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने बैग सहित लाशें बरमाद कर ली हैं।

बताया जा रहा है कि बैग मथुरा से ही ट्रेन में रखा गया था। जिसके बाद जीआरपी इस मामले की जांच कर रही है। साथ ही कंट्रोल रुम में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।

त्रों के मुताबिक पंजाब के संगरुर जिला के धुरी स्टेशन पर 21 अप्रैल को जीआरपी को दादर-अमृतसर ट्रेन के कोच एस-4 की सीट नंबर 41 के नीचे से एक लावारिस ट्रॉली बैग बरामद हुआ। जिसमें महिला व बच्ची की अर्धनग्न लाशें मिली। वहीं मृत महिला के हाथ पर किरन वाई गुदा हुआ मिला है। जिसके बाद जीआरपी और आरपीएफ थाना प्रभारी चन्द्रभूषण प्रसाद ने मथुरा पुलिस को इस घटना से अवगत कराया।

वहीं पुलिस द्वारा की गई पूछाताछ में एक यात्री ने बताया कि यह बैग मथुरा से किसी शख्स ने ट्रेन में रखा था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *