ब्यूरो चीफ राकेश कुमार केसरवानी
जनपद प्रयागराज में करीब छत्तीस साल पहले नैनी में एक व्यक्ति की हत्या करके फरार हुए हत्यारोपी को आज मुठ्ठीगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लिखा-पढ़ी के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक खोखा उर्फ छोटेलाल पुत्र चंदू धोबी निवासी गढ़इवा पर 1983 में एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में नैनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। उसके बाद कुछ समय वह जेल में रहा, फिर जमानत पर बाहर आ गया लेकिन फिर फरार हो गया। पुलिस ने उसकी कई जगह तलाश की लेकिन वह कहीं नहीं मिला।
इसके बाद से वह लगातार फरारी काट रहा था। उसके खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वांरट भी जारी किया लेकिन वह लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा। शुक्रवार को मुठ्ठीगंज इंस्पेक्टर संजय सिंह को उसके ईसीसी कॉलेज के पास यमुना नदी के किनारे मौजूद होने की भनक मिली। उसके बाद उन्होंने छापेमारी करके आरोपी को वहीं से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर संजय सिंह के मुताबिक उसे जेल भेज दिया गया है।
Leave a Reply