पडरौना,कुशीनगर : सपा सांसद के पडरौना शहर में रोड शो के समापन के बाद नगर से सटे सिधुआ बाजार में आयोजित रही नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए सपा उम्मीदवार नथुनी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि जनता ने आशीर्वाद दिया तो अपेक्षाओं पर खरा उतरूंगा। उन्होंने आगे कहा कि इस बार गठबंधन की लहर है। हम लोग पूरे प्रदेश में सभी सीटों पर जीत हासिल करेंगे।
सपा-बसपा एकजुट होकर पूरे मन से गठबंधन को जीतने के लिए काम कर रही है। कहा कि बसपा कार्यकर्ता पूरी तरह से गठबंधन के साथ मन से लगा हुआ हैं। नुक्कड़ सभा में मंडल कोऑर्डिनेटर विजय कुमार, अभयानंद कुशवाहा,बैजनाथ कुशवाहा,विश्व कुशवाहा,रामप्रताप,जुनेद अली, खुर्शेद अंसारी,सुनील कुमार गौतम,महबूब आलम,कयामुद्दीन हैदरी,कैसर जमाल टीटू,एडवोकेट अरविंद कुमार कुशवाहा,शैलेष कुशवाहा,पंकज चौधरी,जहरुल हसन,अरस्तु जमाल,नासिर हुसैन सुडन जमाल अहमद,सलाउद्दीन हिंदल समेत सपा बसपा और रालोद गठबंधन से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Leave a Reply