जंतर-मंतर पर आयोजित रैली में ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा, मैं डरने वालो में से नहीं !

[object Promise]

नई दिल्ली । केंद्र की मोदी सरकार पर विपक्षी महागठबंधन कही न कही भरी पड़ता दिख रहा है। आज एक बार फिर दिल्ली में विपक्ष इकठ्ठा हुआ है। आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में आहुत विपक्षी एकता रैली में एक बार फिर से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली के जंतर-मंतर में केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। आप पार्टी की दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित रैली में ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा की मोदी जी आपने सिर्फ दंगे की राजनीति की है।

आपने लोगों का खून पिया है, जिसके चेहरे पर खून है, जिसने लोगों का खून पिया है, वह देश पर राज कर रहा है। सीबीआई मामले पर ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे पता है कि इसके बाद मेरे घर पर सीबीआई वाले आएंगे, तो इसके पहले ही बता देना मैं खाना बनाकर रखूंगी। ममता बनर्जी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस और लेफ्ट के साथ मिलकर लड़ेंगी। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सार्वजनिक कमिटमेंट करते हुए कहा कि बीजेपी को हराने के लिए कांग्रेस और लेफ्ट के साथ कंधे से कंधे मिलाकर लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर हम कांग्रेस और लेफ्ट के साथ लड़ेंगे। हम राज्य में भले ही अकेले लड़ेंगे, मगर राष्ट्रीय स्तर पर नहीं।

दिल्ली के जंतर मंतर पर आयोजित रैली में ममता बनर्जी ने कहा कि पीएम मोदी की मीटिंग में कितना रुपया पैसा होता है, आप पता कीजिए। मोदी को हमनें बहुत टॉलरेट किया है। आप जो मर्जी चाहे करेंगे, मगर क्या हम बात भी नहीं कर सकते। सभी लोग मोदी से डरने लगे हैं। जैसे वह गब्बर सिंह हों। पहले गब्बर के नाम पर बच्चे को डराते थे, अब आज मोदी के नाम पर मीडिया, किसान और आम लोगों को डराया जा रहा है। हमें गुजरात का दिन पता है।

जिसके चेहरे पर खून है, जिसने लोगों का खून पिया है वह देश पर राज कर रहा है। ममता बनर्जी ने आगे कहा कि मुझे मालूम है कि इसके बाद वह मेरे घर पर सीबीआई भेज देंगे, मुझे पहले बता देना मैं खाना बनाकर रखूंगी। हमें डराने की कोशिश की जा रही है, मैं डरने वाली में से नहीं। मेरे लिए कफन इंतजार कर रहा है। मैं कफन के इंतजार में नहीं हूं।

मोदी सिर्फ झूठ फैला रहे हैं। मोदी एक पैसा नहीं देते। डेमोक्रेसी अब नमोक्रेसी हो गया है। कभी नाम चेंज कभी कुछ और चेंज, यह हालात आपातकाल से भी ज्यादा गंभीर है। सपना देखना आसान है लेकिन सपना देखना आना चाहिए। आपको सिर्फ देश को तोड़ना आता है हमें देश को जोड़ना आता है।

सभी पार्टियों को एकजुट होने का आह्वान करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि हम सभी को एक साथ आना होगा। मैं देश के लिए अपने जीवन की अहूति देने को तैयार हूं। आज हमें मोदी हटाओ देश बचाओ का नारा लागू करना होगा। नौजवान बचाओ मोदी हटाओ, किसान बचाओ मोदी हटाओ। आज सभी फोन का टैप किया जा रहा है। ऐसा हमारे देश में कभी भी नहीं हुआ।

मैंने गांधी जी की मूर्ति से भी कहा कि बापू बीजेपी को हटाइये और देश को बचाइये। मोदी जी आपने सिर्फ दंगे की राजनीति की है। आप सिर्फ गुजरात को पहचानते हैं लेकिन अगले चुनाव में आपको गुजरात भी मौका नहीं देगी। मोदी जी आप न लीडर हो ना लेडर (सीढ़ी) हो। 56 ईंच का छाती तो रावण का भी था मोदी जी। मैं सभी मतदाताओं से अनुरोधी करती हूं कि बीजेपी को वोट मत दो।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *