[object Promise]
बल्दीराय/सुलतानपुर। हलियापुर थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में बुधवार की शाम रसोई में रखे गैस सिलेंडर में आग लग गयी।आग लगने से अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना पर पहुंचे हलियापुर थानाध्यक्ष ने आसपास के घरों को खाली करवाया।घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गयी।बुधवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे रामेश्वर मिश्र के घर में गैस सिलेंडर में रेगुलेटर लगा कर खाना बनाने की तैयारी हो रही थी।
रेगुलेटर सही ढंग से न बैठने के कारण माचिस जलाते ही आग लग गयी। घर के सदस्यों ने एक बार बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष विष्णु कान्त शुक्ल ने कंट्रोल रूम व फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
थानाध्यक्ष ने हमराहियों के साथ स्वयं आग बुझाने का प्रयास किया।सफलता न मिलने पर थानाध्यक्ष ने पड़ोसी राम बहादुर मिश्र, रामू मिश्र, सूर्य नारायण मिश्र, ओंकार मिश्र, रमई , टिल्लू का घर खाली करवाकर मवेशियों को हटवा दिया गया। फायर ब्रिगेड गांव में पहुंची ही थी,कि प्रयास में लगे थानाध्यक्ष हमराहियों व ग्रामीणों की मदद से आग को बुझा दिया।फायर की टीम द्वारा रसोई से सिलेंडर से बाहर करने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
Leave a Reply