खौफनाक हत्याकांड : दहेजलोभी ने पत्नी व बेटे की कुल्हाड़ी से काट कर निर्मम हत्या

[object Promise]

बांदा । उत्तर प्रदेश के बांदा से एक दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां दहेज की मांग पूरी ना होने पर पति ने अपनी पत्नी व बेटे की कुल्हाड़ी से काट कर निर्मम हत्या कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी के माता-पिता सहित मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना बदौसा थाना क्षेत्र के गर्ग पुरवा की है। यहां दीपावली की देर शाम दहेज लोभी परिवार ने एक बेहद खौफनाक हत्याकांड को अंजाम दे दिया। मृतका के परिजनों की मानें तो लगातार उनकी बेटी से दहेज की मांग की जा रही थी और उनके द्वारा अपनी हैसियत से ज्यादा बढ़कर शादी में दहेज भी दिया गया था। बावजूद उसको लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। कल शाम उनको जानकारी हुई कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है।

परिजनों ने बताया कि जब वह बेटी के ससुराल पहुंचे तो बेटी का खून से लथपथ शव मिला। वहीं नाती की जिला अस्पताल में मौत हो गई। आरोप है कि पति और सास-ससुर ने मिलकर उनकी बेटी व उसके बच्चे की निर्मम हत्या की है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला पंजीकृत कर तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *