कुशीनगर में ग्रामीण व पशु तस्करों में हाथापायी के बाद एक गाय बरामद

[object Promise]
रिपोर्ट उपेन्द्र कुशवाहा

पडरौना,कुशीनगर : योगी सरकार पशु तस्करी पर अंकुश लगाने का भले ही दावा ले लेकिन नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की सडके चीख चीख कर पुलिस और पशु तस्करों के गठजोड़ की गवाही देने लगी है।रविवार की भोर लीलाधर छपरा और खजुरिया के बीच सरेह में ग्रामीण और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ ने पुलिस की कार्यप्रणाली को कठघरे मे खडा कर दिया।

बताते चलें कि खजुरिया और लीलाधर छपरा गांव के बीच जोगहवा सरेह मे रविवार की भोर पैदल आधे दर्जन की संख्या में पशु तस्कर पशुओं की एक बडी खेप लेकर बिहार प्रदेश की ओर जा रहे थे भोर में टहलने निकले लीलाधर छपरा गांव के युवकों ने जब यह देखा तो पशु तस्करों को रोककर पूछताछ करने लगे । इसी बीच ग्रामीण और पशु तस्करों ने हाथापायी होने लगी अपने को फंसा देख पशु तस्कर फायर कर पशुओं को लेकर भाग खड़े हुए सिर्फ एक गाय ग्रामीणों के हाथ लगी,इस घटना को लेकर हिन्दू संगठन लामबंद होने लगे है और वे दूरभाष से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सम्पर्क साधने मे लगे हुए है।

हियुवा जिला प्रभारी रामअधार राजभर ने इस घटना की निन्दा करते हुए कहा कि नेबुआ नौरंगिया पुलिस सरकार को बदनाम करने का कार्यकर रही है।चाहे व हत्या का मामला हो या कच्ची शराब सहित पशु तस्करी सभी मे अपनी सहभागिता दिखा रही है। दो माह पूर्व आलम मठिया गांव मे एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों मे हुई मौत के मामले मे छात्रा की मां ने मनचलों की छेड़खानी से आजिज आ आत्महत्या किये जाने की तहरीर सौप कार्यवाही की मांग की थी परंतु पुलिस ने उलटे छात्रा की मां को ही मुजरिम बना जेल भेज दिया। बीते दस अक्टूबर को दोपहर के समय थाना क्षेत्र के सिरसिया वीरभान के सरेह मे स्थित नहर के बगल गन्ने के खेत से एक 60 बर्षीय वृद्ध की शव मिली थी।जिसे पुलिस ने कब्जे मे ले पोस्टमार्टम हेतू भेजा था। इसी बीच मृतक सुखारी की पत्नि श्यामदुलारी ने तहरीर सौपकर गांव के ही एक व्यक्ति व नौरंगिया निवासी एक व्यक्ति सहित चार लोगो पर शराब पिलाकर हत्या किये जाने का तहरीर सौप कार्रवाही की मांग की थी।

दुर्भाग्य यह की परिजनों द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर जांच किये जाने की मांग एसपी ,एडीजी व जिलाधिकारी से मिलकर किये जाने के बावजूद आजतक मुकदमा दर्ज करना दूर उल्टे पुलिस द्वारा मृतक के दमाद को ही झूठी सूचना देने के आरोप मे गिरफ्तार कर प्रताडना के बाद शांतीभग के अंदेशे मे चलान करना पुलिस की कार्रवाई पर प्रश्न चिन्ह उठाता है। इतना ही नही जब थानाध्यक्ष से पीएम रिपोर्ट के बारे मे पुछा गया तो उन्होंने एक्सडेंटल मामला बताते हुये हत्या को सीरे से खारिज कर दिया। कुछ दिन पूर्व पडरी मेहदिया गांव मे ग्रामीण व हियुवा पदाधिकारियों ने पशु से लदी पिकप को पुलिस को सौंपा गया था लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई।पुलिस के देख रेख मे थाना क्षेत्र में दो कस्टेबल ऐसे तैनात हैं कि जिसकी पशु तस्करी के मामले पुलिस कप्तान से भी शिकायत हो चुका है और वे लाइन हाजिर भी हुए थे।उक्त थाने पर उनकी रिपोस्टिंग है।पुलिस के सह पर थाना क्षेत्र के कई गांवों मे आज भी कच्ची शराब,गांजा,देशी शराब की अबैध कारोबार चरम पर है।पुलिस मनमानी रवैये से बाज नही आ रही है। जिसकी शिकायत माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर करने की बात हियुवा जिला प्रभारी ने कहा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *