[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना ,कुशीनगर : देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजयेपी के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है. पडरौना नगर से सटे सिधुआ बाजार में शोक सभा का आयोजन कर यहां की युवा नेताओं ने रैली निकाल पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि दी |
इस दौरान सिधुआ बाजार के लोगों के साथ साथ युवा नेताओं ने एकजुटता का संदेश देकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी | सिधुआ बाजार से जुड़े इन युवा नेताओं का कहना है कि अटल बिहारी वाजयेपी का कुशीनगर के पडरौना से भी खासा लगाव था. युवा नेताओं का कहना है कि अटल जी के निधन से देश को काफी क्षति पहुंची है, जिसका असर शहर के साथ साथ आज सिधुआ बाजार के गांव में भी में भी दिखाई दिया |
इस दौरान पूर्व पीएम के चित्र लेकर रैली निकालने के बाद श्रद्धांजलि सभा देने वालों में राघवेन्द्र मिश्रा ,गोलू तिवारी ,चिन्टू पान्डेय ,नमन मिश्रा ,बिकास मिश्रा ,अवनीश मिश्र ,रंजन पांडे, दिवाकर मिश्रा, डी एन यादव, दिलीप मिश्र , दिवाकर मिश्रा, रंजन पांडे, संतोष सिंह, अनूप गोंड ,अनील उर्फ बबलू सिंह, लक्ष्मण प्रसाद ,मंटू गोंड, बिकास मिश्र ,कुंदन सिंह, शैंपू गोंड, बिजय पासवान, बिनय पान्डेय, डब्लू मिश्र ,चिन्टू शुक्ला आदि युवा शामिल रहे |
Leave a Reply