कुशीनगर : गलत आपरेशन से जिन्दगी और मौत से जंग लड रहा शैलेंद्र

[object Promise]
कुशीनगर । जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में अप्रशिक्षित डाक्टरों द्वारा गलत आपरेशन से एक व्यक्ति पीजीआई पहुंच गया है। जहां वह जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है तो वहीं गांव में परिजनों ने स्थानीय पुलिस व जिला प्रशासन को शिकायत पत्र सौपकर सहित डाक्टरो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
  जानकारी के मुताबिक उक्त थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव निवासी शैलेन्द्र यादव को बीते 17 जनवरी सुबह अचनाक पेट दर्द करने लगा।जिन्हें उपचार के लिए परिजन बगल के कोटवा बाजार सरकारी अस्पताल के समीप स्थित एक निजी अस्पताल मे गए। जहां चेकअप के दौरान डाक्टरों ने हालत गम्भीर बताते हुए पेट मे पत्थरी का अपरेशन करवाने की सलाह दी। और 18n हजार रूपयों का इंतजाम करने की सलाह दी। उसी दिन शाम को नगद रुपया जमा कराकर अपरेशन कर दिया गया।दूसरे दिन घर जाने के लिए छुट्टी दे दी गई। घर पर 22 जनवरी को पुनः दर्द होने पर परिजनो ने शैलेन्द्र को लेकर अस्पताल पहुचे जहां चेकअप के दौरान डाक्टरो ने हालत गम्भीर बताते हुए गोरखपुर ले जाने की सलाह दी। गोरखपुर स्थित एक निजी अस्पताल मे डॉक्टर द्वारा उपचार के दौरान बताया गया कि पत्थरी अभी भी अन्दर है । अपरेशन गलत होने के वजह से अन्य अंग प्रभावित हो गए हैं।जिससे जान खतरे मे है।वहांं के भी डाक्टरो ने फौरन हालत गंभीर बताते हुए पीजीआई लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। पीजीआई मे भी उपचार के दौरान डाक्टरों ने भर्ती करते हुए बताया की उसका कोई उपचार नही है। अब शैलेंद्र की जान भगवान ही बचा सकते है। इस बात की जानकारी गांव मे जब परिजनो को हुई तो उनके बीच मातम सी स्थिति बन गई। परिजनो ने स्थानीय पुलिस व जिला प्रशासन को शिकायत पत्र भी सौप दिया है। और अप्रशिक्षित डाक्टरो के खिलाफ कार्यावाही की मांग की है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *