कानपुर में सपा और प्रसपा कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन मनाया , मिठाई बांटकर जताया हर्ष

[object Promise]

कानपुर, सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह का जन्म दिन बड़ी धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक- दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मिठा भी कराया। समाजवादी पार्टी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह का 82 वां जन्म दिन केक काटकर मनाया।

[object Promise]
समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व रक्षा मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर सपा नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान की अध्यक्षता में शिक्षक पर नवीन मार्केट में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केक काटा गया।

समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व रक्षा मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर सपा नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान की अध्यक्षता में शिक्षक पर नवीन मार्केट में विचार गोष्ठी  का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केक काटा गया। इस अवसर पर विधायक अमिताभ बाजपेयी व इरफान सोलंकी, सुरेंद्र मोहन अग्रवाल पार्षद मोनू गुप्ता, निखिल यादव, चंद्गेश सिंह सुनील शुक्ला गोपाल अग्रवाल सुभाष द्विवेदी अजय यादव, टिल्लू जायसवाल श्रेष्ठ गुप्ता आदि रहे।

समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान  एवं लोहिया वाहिनी के नगर अध्यक्ष दीपक खोटे के नेतृत्व में  आईएमए रक्तदान हाल परेड पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस अवसर पर 15 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। प्रेम नगर महाराजा पैलेस में समाजवादी पार्टी विधायक इरफान सोलंकी, सिराज हुसैन, फरहान लारी, सरताज अनवर, मोहम्मद काशिफ,लियाकत अली, देवेंद्र सिंह मोहित, अभय दुबे, वीरू पासवान,रिजवान सिद्दीकी आदि ने कार्यक्रम करके जन्मदिन मनाया। इस दौरान मास्क बांटे गए।

समाजवादी पार्टी व प्रान्तीय व्यापार मण्डल से जुड़े व्यापारियों ने बच्चों के बीच बैग,कोरोना से बचाव के लिए मास्क सैनिटाइजर व शिक्षा सामग्री वितरित कर बच्चों को संकल्प दिलाया की वे मास्क पहनकर ही घर से निकलेंगे। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता, राजिंदर सिंह नीटा,शुभ गुप्ता,सहज प्रीत सिंह आदि रहे। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के नगर अध्यक्ष आशीष चौबे के नेतृत्व में एकता दिवस के रूप में समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव का जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष आशीष चौबे हरी कुशवाहा, हाजी अलाउद्दीन वारसी ,सचिन वोहरा, सुनील बाजपेई, प्रभात गहरवार, किसलय दिक्षित, राकेश रावत, ऋषि दुबे ,ऋषभ बाजपेयी, अभिषेक यादव, सचिन वोहरा, सत्यपाल अंबेडकर, राकेश यादव, मोहम्मद अशरफ आदि रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *