कई राज्यों के राज्यपाल बदले, आनंदीबेन पटेल बनी यूपी की राज्यपाल !

[object Promise]

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और नगालैंड में नए राज्यपाल की नियुक्ति हुई है। मध्य प्रदेश की राज्यपाल और गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल को उत्तर प्रदेश की नई राज्यपाल के रूप में नियुक्ति की गई है।

वहीं बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन का ट्रांसफर मध्य प्रदेश किया गया है और वह मध्य प्रदेश के नए राज्यपाल बनाए गए हैं।वहीं बिहार में फागु चैहान को राज्यपाल बनाया गया है. पश्तिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में जगदीप धनकड़ की नियुक्ति हुई है।

आरएन रवि की नगालैंड के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति हुई है और रमेश बैस को त्रिपुरा का गवर्नर बनाया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंन ने इस राज्यपाल की नियुक्ति और तबादले पर पहल की है. जल्द ही ये सारे गवर्नर अपने-अपने राज्य में पदभार संभाल लेंगे।

मालूम हो कि गुजरात की पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल को पहले मध्य प्रदेश का गवर्नर बनाया गया था. अब उनकी यूपी की गवर्नर के तौर पर नियुक्ति की गई है. वहीं लालजी टंडन को बिहार से मध्य प्रदेश ट्रांसफर कर दिया गया है।

लालजी टंडन को पिछले साल अगस्त में बिहार का राज्यपाल बनाया गया था। अब टंडन तो मध्य प्रदेश का गवर्नर नियुक्त किया गया है. सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील और झुंझनू से पूर्व सांसद जगदीप धनकड़ को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया गया है।

यूपी के घोसी ने कई बार विधायक चुने जा चुके बीजेपी के 71 वर्षीय नेता फागू चैहान को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *