इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर में एक विंग गठित करते हुए इसके माध्यम से लोगों को वैक्सीनेशन के सम्बन्ध में जानकारी दी जाए

[object Promise]

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कोविड-19 के प्रति पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि कोरोना से बचाव व उपचार की प्रभावी व्यवस्था बनाए रखी जाए।

मुख्यमंत्री जी ने निर्देशित किया कि रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन तथा एयर पोर्ट पर इन्फ्रारेड थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर तथा रैपिड एन्टीजन टेस्ट की व्यवस्था रहे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की टेस्टिंग का कार्य पूरी क्षमता से संचालित किया जाए। उन्होंने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के कार्य को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश भी दिए।

कोरोना वैक्सीनेशन के कार्य को भारत सरकार की गाइडलाइन्स तथा क्रम के अनुरूप संचालित करने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सभी जिलाधिकारियों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारियों द्वारा कोविड वैक्सीनेशन की नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर में एक विंग गठित करते हुए इसके माध्यम से लोगों को वैक्सीनेशन के सम्बन्ध में जानकारी दी जाए।

बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सुरेश खन्ना, मुख्य सचिव श्री आर0के0 तिवारी, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक श्री हितेश सी0 अवस्थी, अपर मुख्य सचिव एम0एस0एम0ई0 एवं सूचना श्री नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद, अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज एवं ग्राम्य विकास श्री मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव कृषि श्री देवेश चतुर्वेदी, अपर मुख्य सचिव श्रम श्री सुरेश चन्द्रा, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना श्री संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री आलोक कुमार, सचिव मुख्यमंत्री श्री आलोक कुमार, सूचना निदेशक श्री शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *