कम पैसों में जियो का ये रिचार्ज आपको देता है ये सभी जबर्दस्त सुविधाएं

डेस्क – आज हम आपको रिलायंस जियो के पॉकेट फ्रेंडली प्रीपेड प्लान्स में से एक के बारे में बताने वाले हैं, जो आपको कम कीमत में ढेर सारे डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और कुछ कॉम्प्लिमेंट्री बेनिफिट्स भी पेश करता है।
साथ ही इस प्लान में आपको किफायती कीमत पर रोजाना 2GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा भी मिलता है। वहीं इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और कई एंटरटेनमेंट ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी आपको मिलता है! और साथ ही इस प्लान का सबसे बड़ा फायदा उन यूजर्स को होने वाला है जो मोबाइल डेटा का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं और जिन्हें कम से कम दो-तीन महीने की वैलिडिटी वाला प्लान चाहिए होता है। 
बता दें यह प्रीपेड प्लान जियो के बेस्ट रिचार्ज प्लान में शुमार है। इसमें आपको 56 दिनों की वैलिडिटी भी मिलती है। वहीं करीब 2 महीने तक आपको रिचार्ज के बारे में भी नहीं सोचना पड़ेगा। आप इसे 543 रुपये में जियो ऐप या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आराम से एक्टिवेट भी करवा सकते हैं। इस प्लान का दूसरा सबसे बड़ा फायदा यह है कि यूजर को प्रतिदिन 2GB हाई स्पीड डेटा दिया जाता है। साथ ही वैलिडिटी तक आपको कुल 112GB डेटा भी दिया जाता है। और डेली लिमिट खत्म होने के बाद भी इंटरनेट 64Kbps की स्पीड से स्मूदली चलता रहता है और आपको 24×7 इंटरनेट कनेक्टिविटी भी मिलती है।
इसके साथ ही इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है। यानी आप अपना दिल खोलकर जितनी देर चाहें अपने करीबियों से बात भी कर सकते हैं। वहीं रिलायंस जियो के किफायती प्लान्स में शामिल इस प्रीपेड पैक में रोजाना 100SMS भी फ्री दिए जाते हैं। साथ ही प्लान के अतिरिक्त बेनिफिट्स के तौर पर आपको JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी पेश है। साथ ही JioTV के जरिए आप 56 दिनों तक ऐप पर कई तरह के टीवी शोज का लुत्फ भी आराम से उठा सकते हैं।
इसके अलावा अगर आप फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आपको इस पैक में JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है और इसकी वैलिडिटी 56 दिनों की होगी। JioSecurity ऐप आपके महत्वपूर्ण और संवेदनशील डेटा जैसे फोन नंबर, ईमेल एड्रेस, बैंक अकाउंट नंबर, OTP आदि की सुरक्षा के लिए भी काफी काम आता है। साथ ही आप अपने फोन में स्टोरेज के लिए JioCloud ऐप का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। और इस प्लान के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप जियो की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *