Reliance Jio: लीक हुईं Jio Phone 5G की स्पेसिफिकेशन

Reliance Jio ने इसी साल घोषणा की थी कि वो भारत में 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। वहीं यह माना जा रहा था कि फोन 5जी सर्विस के शुरू होने के बाद पेश किया जाएगा। पर अभी तक लॉन्च के संकेत नहीं मिल हैं।
फोन अब गीकबेंच पर भी दिखाई दिया, जिससे कुछ फीचर्स भी सामने आए हैं। लिस्टिंग से यह संकेत भी मिलते हैं कि फोन बहुत जल्द लॉन्च होने वाला है। वहीं पता चला है कि यह लो-एंड स्मार्टफोन होगा और इसमें कई जबरदस्त फीचर्स भी होंगे तो आइए जानत हैं Jio Phone 5G की कीमत और इसके फीचर्स…
Jio Phone 5G जल्द होने वाला है लॉन्च
गीकबेंच पर मॉडल नंबर LS1654QB5 दिखाई देता है, जो Jio Phone 5G का है वहीं यह डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन SoC कोडनेम होली से पावर भी लेगा। यह स्नैपड्रैगन 480+ SoC है, जो एक बजट 5G मोबाइल प्लेटफॉर्म है। वहीं यह भी पता चला है कि फोन में 4GB RAM और 64GB स्टोरेज आपको मिलेगा। साथ ही फोन एंड्रॉइड 12 के साथ आएगा जिसमें टॉप पर जियो PragatiOS होने की संभावना है।
फोन कई भाषाओं को सपोर्ट भी करेगा, जैसे JioPhone 4G में दिया जाता है। गीकबेंच के सिंगल कोर टेस्ट में फोन को 549 स्कोर भी मिला है और वहीं मल्टी-कोर टेस्ट में 1661 का स्कोर आपको प्राप्त हुआ है। कंपनी ने अभी तक फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी नहीं बताया है। पर इसके फीचर्स पहले ही लीक किए जा चुके हैं तो आइए जानते हैं लीक हुए फीचर्स के बारे में…
जानिए Jio Phone 5G Specifications
लीक हुई रिपोर्ट की माने तो Jio Phone 5G में 6.5-इंच का डिस्प्ले होगा, जिसमें 90HZ का रिफ्रेश रेट दिया हुआ होगा। साथ ही फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की तगड़ी बैटरी भी आपको मिलेगी। 
फोन के पीछे डुअल कैमरा सेटअप दिया होगा, जिसमें 13Mp का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकंडरी कैमरा हो सकता है। साथ ही फोन में सामने की तरफ 8MP का सेल्फी कैमरा भी होगा वहीं आपको बता दें, कंपनी ने अभी तक फीचर्स का खुलासा नहीं किया है और यह उम्मीद है कि जल्द फोन के बारे में सारी डिटेल्स सामने भी आ जाएंगी। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *