Reliance Jio Prepaid Plan: इन दो प्लान में क्या है खास

Reliance Jio Prepaid Plan: रिलायंस जियो के पास अलग-अलग कैटिगिरी वाले कई रिचार्ज प्लान मौजूद हैं। जियो के पास अपने ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से 1GB, 1.5GB, 2GB, 2.5GB, 3GB डेली डेटा वाले कई पैक हैं, मुकेश अंबानी के मालिकाना हक वाली Reliance Jio के पास 800 रुपये से कम में 749 रुपये और 719 रुपये वाले प्रीपेड प्लान भी हैं। आपको ये बताते हैं कि इन दोनों प्लान में क्या-क्या बेनिफिट आपको ऑफर किए जा रहे हैं।
749 रुपये वाला रिलायंस जियो प्लान
रिलायंस जियो के 749 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 90 दिन की है। इस प्लान में हर दिन 2 जीबी डेटा ऑफर किया जाता है। यानी ग्राहक कुल 180 जीबी डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान में मिलने वाले डेली डेटा के खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps की रह जाती है।
जियो के इस रिचार्ज पैक में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉल भी मिलती है। यानी यूजर्स देशभर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल एसटीडी और वॉइस कॉल आराम से कर सकते हैं। ग्राहकों को हर दिन 100 एसएमएस भी इस प्लान में फ्री में मिलते हैं।
719 रुपये वाला रिलायंस जियो प्लान
रिलायंस जियो के 719 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है। इस प्लान में 2 जीबी डेली डेटा के हिसाब से कुल 168 जीबी तक का डेटा मिलता है। हर दिन मिलने वाले डेटा के खत्म होने के बाद ग्राहक 64Kbps की स्पीड से डेटा को खर्च कर सकते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *