पुलिस ने पकड़ा डेटा चोर, इंस्टा, अमेजन से लेकर बड़ी कम्पनियों का चुराया डेटा

देश- आज हम तकनीकी से जुड़े हैं। हमारे ज्यादातर डॉक्यूमेंट आज ऑनलाइन सेव हैं। बढ़ती तकनीकी ने जहां हमारी सुविधाओं को बढ़ाया है। वहीं इसके आने से अपराधों में बढ़ोतरी हुई है। अब तेलंगाना में साइबराबाद पुलिस ने डेटा चोर गिरोह का खुलासा किया है।

साइबराबाद पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक- डेटा चोरों के पास 66.9 करोड़ का डेटा मिला है। यह डेटा फार्मो का है। सूत्रों का दावा है यह डेटा 104 कैटेगरी में 24 राज्यों और 8 मेट्रोपोलिटन शहरों का है।
सूत्रों का दावा है यह व्यक्ति गलत तरीके से लोगों का डेटा चोरी करता था। उसके बाद उसे गलत तरीके से बेच देता था। व्यक्ति के पास वेदांतु और बायजुस का के स्टूडेंट्स का डेटा भी उपलब्ध था। इसके अलावा व्यक्ति के पास लाखों नौकरीपेशा लोगों के पास डेटा उपलब्ध था।
दावा किया जा रहा है। व्यक्ति के पास जीएसटी, आरटीओ, नेटफ्लिक्स, अमेजन, पेटीएम, बुक बास्केट, इंस्टाग्राम जैसी बड़ी कम्पनियों का डेटा पाया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *