सतर्क हो जाइए! कहीं आपने तो खुले नहीं छोड़े हैं हैकर्स के लिए दरवाजे

 

डेस्क। क्या आप भी Smartphone का इस्तेमाल करते हैं। और आपकी सभी जानकारी, बैंक डिटेल्स, पासवर्ड्स, प्राइवेट पिक्चर्स आदि सभी चीज़े फ़ोन में ही सेव हैं। तो आपको इस समय काफी सतर्क रहने की जरूरत है। क्योंकि जानकारी के मुताबिक 35% Android स्मार्टफोन को जल्द ही सुरक्षा पैच प्राप्त नहीं होंगे। पैच न होने के कारण फ़ोन हैकर्स की पकड़ में होंगे। 

ऐसा इस लिए है क्योंकि कई स्मार्टफोन्स Google के ऑपरेटिंग सिस्टम के नए वर्जन को इंस्टॉल करने में असमर्थ दिख रहें हैं।  प्रसिद्ध एंटीवायरस बिटडेफेंडर ने Android स्मार्टफोन की सुरक्षा को लेकर अपनी नई रिपोर्ट जारी कर लोगों को चेताया है। 

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कई स्मार्टफोन अभी भी एंड्रॉइड के सालों पुराने वर्जन पर ही चलते हैं। सुरक्षा पैच से वंचित, ये पुराने वर्जन हैकर्स के पसंदीदा गेटवे बने है। और हमेशा ही निशाने पर रहते हैं। बहुत से उपभोक्ता ऐसे भी हैं जो सुरक्षा पैच के महत्व को नजरअंदाज करते हैं और निर्माता द्वारा अप्रचलित घोषित किए जाने के वर्षों बाद भी कमजोर डिवाइस का ही उपयोग करना जारी रखते हैं। खुद के डिवाइस को अपग्रेड न करने के कारण वो आगे कई बड़ी समस्याओं में फसते जाते हैं।

बिटडेफेंडर ने हाल के बयान में कहा है कि, ‘हम अभी भी एक दशक पुराने जारी किए गए एंड्रॉइड के वर्जन चलाने वाले उपकरणों को ढूंढ सकते हैं, और वे आपके विचार से कहीं अधिक लोकप्रिय भी हैं।’ अपने दावों को सही साबित करने के लिए, कंपनी ने उन स्मार्टफ़ोन की भी जांच की है जो बिटडेफ़ेंडर ऐप का उपयोग करते हैं।

जारी की गई जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में ऐसे उपकरण हैं जो Android 12 या Android 11 में आज तक अपग्रेड नहीं हुए हैं। अब तक केवल 36.47% स्मार्टफोन एंड्रॉइड 12 में अपडेट हुए हैं। साथ ही बता दें कि 29.15% उपकरणों पर Android 11 ही चल रहा है। बता दें कि Android 10 अभी भी 15.03% उपकरणों से लैस है।

दुनिया भर में उपयोग में आने वाले 35% Android स्मार्टफोन को सुरक्षा पैच नहीं मिलेंगे, जिससे हैकर्स के लिए दरवाजे खुले हैं। ऐसे में साइबर हमला आप पर भी हो सकता है इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *