फोन पर 80% तो लैपटॉप पर मिलेगी 40 प्रतिशत की छूट-

डेस्क। ई- कामर्स कंपनी Flipkart अपने ग्राहकों को अलग-अलग ऑफर्स दिया ही करती है। कभी डिस्काउंट, कभी फ्री शिपिंग जैसी सुविधा आपको काफी भाती होंगी। इसी कड़ी में फिल्पकार्ट ने Flipkart Big Saving Days 2022 की शुरुआत करने का फैसला किया है। यह ऑफर 13 मार्च 2022 से शुरू होगा जो की 16 मार्च तक चलेगा। 

इन सेविंग डेज में अगर आप भी इलेक्‍ट्रॉनिक गैजेट्स से लेकर, स्‍मार्टफोन और अन्‍य डिवाइस को खरीदना चाहते है तो आप भी इसका फायदा उठा सकते हैं। साथ ही SBI क्रेडिट कार्ड यूज करने पर 10 फीसद तक का डिस्‍काउंट भी दिया जाएगा।

Apple, Realme, Poco और Samsung जैसी कंपनियों के फोन खरीदने पर Flipkart आपको 80 प्रतिशत तक की छूट देगा। साथ ही में स्मार्टवॉच, फिटनेस बैंड जैसे प्रोडक्ट्स पर 60 फीसदी तक की छूट मिलने वाली है। और सबसे ज्यादा खुशी की बात यह है कि लैपटॉप खीरदने पर आप को 40 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। मोबाइल, टैबलेट, कैमरा, लैपटॉप, टीवी, फैशन डील सहित इलेक्ट्रॉनिक आइटम, रसोई उत्पादों सहित हर चीज पर भारी छूट मिलने वाली है।

ये भी पढ़ें:Jio phone Next इतने सस्ते में केवल यहीं मिलेगा

इन सेविंग डेज की दौरान नो कॉस्ट ईएमआई, बेस्ट एक्सचेंज डील्स, फ्लिपकार्ट स्मार्ट अपग्रेड, कम्पलीट मोबाइल प्रोटेक्शन जैसी कई सुविधाओं का लाभ भी आपको मिलेगी। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *