WEST BENGAL : “बंद कीजिए गरीबों के हक पर राजनीति करना : शाह

[object Promise]

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वर्चुअल रैली के जरिए से पश्चिम बंगाल के लोगों को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने इस दौरान कहा, ममता दीदी आप हमारी सरकार का हिसाब मांगती हैं, तो मैं आज हिसाब लेकर आया हूं।

अमित शाह ने आयुष्मान भारत योजना को लेकर ममता बनर्जी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि क्या बंगाल के ममता जी, क्या बंगाल के गरीब लोगों को मुफ्त और अच्छी वाली चिकित्सा सहायता प्राप्त करने का कोई अधिकार नहीं है? आयुष्मान भारत योजना को यहाँ अनुमति क्यों नहीं है? ममता जी, गरीबों के अधिकारों पर राजनीति करना बंद करें। आप कई अन्य मुद्दों पर राजनीति कर सकती हैं।

शाह ने कहा, भाजपा की सरकार आते ही प्रदेश से से बेरोजगारी, भ्रष्टाचार ,आतंकवाद, परिवारवाद और तुष्टीकरण की राजनीति खत्म हो जाएगी। न कोई नारदा स्कैम होगा और न शारदा । घोटाला और भ्रष्टाचार से मुक्त बंगाल बनाया जाएगा।

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर तृणमूल कांग्रेस के विरोध पर हमलावर होते हुए अमित शाह ने कहा, जब नागरिकता संशोधन कानून देश भर में लागू किया गया था, तो ममता दीदी काफी गुस्से में थी। उन्होंने अपने राजनीतिक विरोधियों के लिए गलत भाषा का इस्तेमाल किया था। संसद से लेकर सड़क तक उनकी पार्टी ने विरोध किया। बांग्लादेश से आये हिंदू शरणार्थियों ने आपका क्या बिगाड़ा था, जो उनको नागरिक बनाये जाने का विरोध कर रही हैं।

शाह ने ममता सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति के चलते नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने का भी आरोप लगाया। साथ ही भविष्यवाणी की जब बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद मत की पेटियां खुलेगी तो आपकी पार्टी खुद शरणार्थी बन जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *