Sant Rampal को आजीवन कारावास की सजा, जानिये क्या है मामला

[object Promise]

हिसार ।संत रामपाल पर सतलोक आश्रम मामले में विवादित सजा का ऐलान हो गया है। उन्हें दो मर्डर केसों में आजीवन कारावास की सजा मिली है। रामपाल के साथ उसके 26 अनुयायियों को भी गुरुवार को दोषी करार दिया गया था।

हिसार के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डी.आर.चालिया ने हत्या के दोनों मामलों और अन्य अपराधों में रामपाल और उसके अनुयायियों को दोषी ठहराया था।
बता दें कि इन हत्या के मामलों की सुनवाई लगभग चार साल तक चली है। 67 वर्षीय रामपाल और उसके अनुयायी नवम्बर, 2014 में गिरफ्तारी के बाद से जेल में बंद थे।

क्या है मामला
रामपाल और उसके अनुयायियों के खिलाफ बरवाला पुलिस थाने में 19 नवम्बर, 2014 को दो मामले दर्ज किए गए थे। पहला मामला दिल्ली में बदरपुर के निकट मीठापुर के शिवपाल की शिकायत पर जबकि दूसरा मामला उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के सुरेश ने दर्ज कराया था।

दोनों ने रामपाल के आश्रम के अंदर अपनी पत्नियों की हत्या की शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि दोनों महिलाओं को कैद करके रखा गया और बाद में उनकी हत्या कर दी गई। हत्या के आरोपों के अलावा इन पर लोगों को गलत तरीके से बंधक बनाने का आरोप लगाया गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *